एडवा का प्रतिरोध मार्च,महिलाओं की सुरक्षा और महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना
दलसिंहसराय,अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की दलसिंहसराय आंचल कमेटी के बैनर तले मंगलवार को प्रतिरोध सभा और मार्च का आयोजन किया गया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया.
सभा को संबोधित करते हुए एडवा की राज्य सचिव नीलम देवी ने कहा कि बिहार में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है.पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है,
जिसका बोझ भी महिलाओं को ही उठाना पड़ रहा है.उन्होंने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बच्ची का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव को बोरे में बांधकर फेंक दिया गया,जो बेहद दुखद और शर्मनाक घटना है.
एडवा नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा,महंगाई पर नियंत्रण और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
