SamastipurVaishali

मई माह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान सह विदाई समारोह आयोजित

सोनपुर मंडल द्वारा दिनांक 01 जून 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में मई माह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समारोह के दौरान सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त कुल 17 कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा शाल देकर तथा पेंशन भुगतान आदेश (PPO) की मूल प्रति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रेल सेवा काल में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही मान्यता प्राप्त यूनियन, एससी/एसटी एसोसिएशन तथा ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भी समारोह में भाग लिया और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!