Patna

टेम्पो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर, रेफर

दरभंगा।कुशेश्वरस्थान पूर्वी : थाना क्षेत्र के पांड़ो गांव के समीप बुधवार को एसएच-56 पर टेम्पो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घायलों की पहचान नारायणपुर घाट निवासी बिनोद मालाकार के 18 वर्षीय अमित कुमार मालाकार, , तथा नारायणपुर निवासी कमलेश राम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित कुमार मालाकार अपने साथी कमलेश राम के साथ बाइक से कुशेश्वरस्थान बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांड़ो गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक टेम्पो ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी सतीघाट पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। वहीं 102 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी संतोष कुमार सुमन घायल अमित कुमार मालाकार को लेकर डीएमसीएच के लिए रवाना हुए।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद जब लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे थे, उसी दौरान टेम्पो चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया।

बताया जाता है कि अमित कुमार मालाकार कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर परिसर में फूल-बेलपत्र बेचकर अपने परिवार की आजीविका चलाता है, जबकि कमलेश राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार टेम्पो चालक की पहचान कर आगे की कार्यवाही की जा रही है हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!