Patna

ठाकुरबारी से चोरी मां सीता की अष्टधातु की मूर्ति मिली:लक्ष्मण की मूर्ति अब भी लापता

पटना जिले के पालीगंज थानाक्षेत्र के अंकुरी गांव स्थित ठाकुरबारी से चोरी हुई अष्टधातु की माता सीता की मूर्ति शनिवार शाम को बरामद कर ली गई है। पालीगंज थाना पुलिस ने मूर्ति को गांव के ही एक पइन से लावारिस हालत में बरामद किया। हालांकि, लक्ष्मण की दूसरी मूर्ति की तलाश अभी भी जारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस को शनिवार शाम को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ठाकुरबारी से चोरी हुई माता सीता की अष्टधातु की मूर्ति गांव के पइन में देखी गई है। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और मूर्ति को बरामद कर लिया। लक्ष्मण की मूर्ति अभी तक नहीं मिल पाई है, जिसकी तलाश जारी है।पालीगंज थाना प्रभारी सुमन कुमार ने इस संबंध में बताया कि दूसरी मूर्ति की तलाश के साथ-साथ चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

 

बता दें कि बीते 13 अप्रैल की रात अंकुरी गांव के ठाकुरबारी के मुख्य तालाब को काटकर चोरों ने माता-सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति की चोरी कर ली थी, लेकिन भगवान राम की मूर्ति को चोरों ने छोड़ दिया था।घटना के एक महीने के बाद पुलिस ने एक मूर्ति को बरामद किया है, लेकिन दूसरे मूर्ति की तलाश जारी है। हालांकि अभी तक चोरों की पहचान भी नहीं हो सकी है। पिछले कई सालों से ठाकुरबाड़ी में मूर्ति थी, लेकिन कीमती मूर्ति होने के कारण चोरों की नजर पहले से थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!