Bhagalpur

हाथ में गंगा जल लेकर अपराध छोड़ने की कसम :कुख्यात कैलाश का वीडियो वायरल 

भागलपुर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक गंगा किनारे बैठकर जल हाथ में लिए हथियार छोड़ने की शपथ लेता दिखाई दे रहा है। वह लोगों के सामने यह कहते नजर आ रहा है कि अब वह अपराध की दुनिया से दूरी बनाएगा। दोबारा हथियार नहीं उठाएगा। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कैलाश मंडल है। जिस पर हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में भागलपुर और आसपास के इलाकों में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद अपराध जगत से जुड़े लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। खासकर सुल्तानगंज में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है। सभापति हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

 

मामले की छानबीन की जा रही है

 

इसी कार्रवाई के बाद कई अपराधियों के भूमिगत होने और कुछ के अपराध छोड़ने की चर्चा क्षेत्र में लगातार हो रही है। वायरल वीडियो को भी लोग उसी कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो की सत्यता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुख्ता पहचान और पते को लेकर जांच जारी होने की बात सामने आ रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!