आरती शर्मा को मिलेगा ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’:11वां राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा
बेगूसराय.गांधी फेलो आरती शर्मा को आगामी 28 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठित ‘हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड और राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान ‘सोशल एक्टिविस्ट’ श्रेणी में प्रदान किया जाएगा। यह उनके जीवन का 11वां राष्ट्रीय सम्मान होगा।
आरती शर्मा हिमाचल प्रदेश से निकलकर बिहार के बेगूसराय जिले में ‘पीरामल फाउंडेशन’ के साथ मिलकर समाज सेवा कर रही हैं। एक समर्पित गांधी फेलो के रूप में, वह जमीनी स्तर पर शिशु और मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उनका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और बच्चों तक बुनियादी चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।
अपनी इस भूमिका के साथ-साथ, आरती शर्मा ‘युवा एनजीओ’ की राज्य प्रवक्ता भी हैं। इस पद पर रहते हुए, वह समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाती हैं और युवाओं की आवाज को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने का काम करती हैं।
आरती शर्मा इससे पहले केंद्रीय संसद भवन में भी सम्मानित हो चुकी हैं। हाल ही में उन्हें ‘मिथिला ग्लोबल अवार्ड’ से भी नवाजा गया था। हिमाचल से बिहार तक का उनका यह सफर देश के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को दर्शाता है, जिस पर हिमाचल और बिहार दोनों राज्यों को गर्व है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
