Samastipur

मेडिकल कॉलेज परिसर में युवती का शव फंदे से लटका मिला,हंगामा 

सीतामढ़ी।थाना क्षेत्र में गुरुवार को ध्रुबाशा मेडिकल कॉलेज रिसर्च सेंटर के फार्मा डिवीजन परिसर से एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना की सूचना परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एनएच-22 के पांच माइल के पास करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मृतका की पहचान रीगा थाना क्षेत्र निवासी रामचंद्र सिंह की 30 वर्षीय पुत्री कविता देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, कविता मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी. उसकी शादी सात साल पहले बेलसंड थाना क्षेत्र के पचनौर गांव निवासी राकेश कुमार से हुई थी और उसका एक पांच वर्षीय पुत्र भी है.

 

 

 

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जाम प्रारंभिक स्तर पर नहीं हट सका. बाद में एएसपी व सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति शांत कराई, जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ. पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. एएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है, अभी कारण बताना जल्दबाजी होगी. शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!