Samastipur

समस्तीपुर:JCB से खोदे गड्ढे में नहाने गई दो सगी बहन डूबी, हुई मौत

समस्तीपुर, वारिसनगर थाना क्षेत्र की लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में गुरुवार की संध्या एक हादसे में दो सगी बहनों की मौत पानी भरे गढ्ढे में डूबने से हो गई. उनकी पहचान गांव के छेदी राय की पुत्री चंदन कुमारी (10) व कोमल कुमारी (16) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, एसआइ जय श्रीराम, एएसआइ अफरोज आलम मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गए. जानकारी के अनुसार गांव से सटे महराजी चौर में गुरुवार की संध्या करीब चार-पांच बजे के बीच गांव की पांच बच्चियां पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गई थीं. स्नान के दौरान सभी बच्चियां गहरे पानी में चली गयीं और

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

डूबने लगीं. उनकी चीख सुनकर पास में भैंस चरा रहे एक चरवाहे ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में छलांग लगा दी. उसने काफी मशक्कत के बाद तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चंदन कुमारी और कोमल कुमारी को नहीं बचा पाया.

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये. परिजन दोनों बच्चियों को लेकर इलाज के लिए भाग-दौड़ करने लगे. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि महराजी चौर में जेसीबी से मिट्टी काटने से कई जगह गहरे गड्ढे हैं. उनमें बारिश और आसपास का पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है. इधर थानाध्यक्ष ने बताया को दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!