बछवाड़ा से महिला दो बच्चों संग लापता:पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू किया
बेगूसराय।बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर धरमपुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।लापता महिला की पहचान रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 13, नारेपुर धर्मपुर निवासी दीपक कुमार झा की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। उनके साथ उनका 8 वर्षीय पुत्र देवांश कुमार और 6 वर्षीय पुत्री आस्था कुमारी भी लापता हैं।
लापता महिला की सास मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे पूजा कुमारी अपने बेटे देवांश और बेटी आस्था के साथ मोबाइल ठीक कराने के लिए नारेपुर बाजार गई थीं। इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटीं।परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य संभावित जगहों पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने बछवाड़ा थाना पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।
प्रभारी थाना प्रभारी गितेंद्र उपाध्याय ने जानकारी दी कि महिला और उनके दो बच्चों के लापता होने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ था। इसी आधार पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस लापता महिला व बच्चों की तलाश कर रही है।परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी यह महिला और बच्चे कहीं नजर आएं, तो मोबाइल नंबर 9631232355 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति को 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
