Patna

एक जुलाई से शुरू होगी स्नातक की पढ़ाई, विद्यापतिनगर को मिली उच्च शिक्षा की सौगात

समस्तीपुर।विद्यापतिनगर.प्रखंड में उच्च शिक्षा को लेकर लम्बे समय से डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग क्षेत्र वासियों द्वारा की जा रही थी। इंटरमीडिएट के बाद प्रखंड के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को दूसरे प्रखंड या अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय में स्थित डिग्री कॉलेज में नामांकन करना पड़ता था, वहीं ज्यादातर छात्रों को करीब 30 किलोमीटर दूर पटोरी में स्थित एएनडी कॉलेज में दाखिला लेना पड़ता था। सबसे बड़ी समस्या बेटियों की शिक्षा को लेकर थी। अधिक दूरी व आवागमन की समस्या को लेकर हर वर्ष सैकड़ों छात्राएं उच्च शिक्षा से संचित रह जाती थी, ऐसे में शिक्षा विभाग के इस पहल से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। डिग्री कॉलेज खुलने से विद्यापतिनगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। छह विषयों में होगा नामांकन, छात्रों को मिलेगा लाभ बताया गया कि सत्र 2026-30 से ही स्नातक की पढ़ाई शुरू हो रही है। फिलहाल स्नातक के 6 विषयों में दाखिला लिया जाएगा, प्रत्येक विषय में 48 सीटें होगी। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) द्वारा नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक चरण में अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्रत्येक विषय में 48-48 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने नामांकन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश जारी किया है ताकि आगामी 1 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र का संचालन सुचारु रूप से शुरू किया जा सके।

 

 

वहीं नवस्थापित महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के रूप में आचार्य नरेंद्रदेव महाविद्यालय, शाहपुर पटोरी के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन से वर्ग संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। स्थानीय स्तर पर कॉलेज खुलने से युवाओं को अब बेहतर और सुलभ उच्च शिक्षा का अवसर मिला। विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर उत्तर का भवन। विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ। भास्कर न्यूज | विद्यापतिनगर प्रखंड के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का सपना अब स्थानीय स्तर पर ही साकार होने जा रहा है। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की पहल पर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर (मिर्जापुर) पंचायत में स्थित विद्यापति उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर उत्तर के परिसर में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की स्वीकृति दी गई है।

 

 

शैक्षणिक सत्र 2026-30 से यहां स्नातक की पढ़ाई शुरू होगी, इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया गया कि उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य सरकार की सात निश्चय योजना के तहत ‘उन्नत शिक्षा-उन्नत भविष्य’ कार्यक्रम के अंतर्गत डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में नए महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यापतिनगर को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। फिलहाल विद्यालय परिसर में ही महाविद्यालय की कक्षाएं संचालित होंगी। भविष्य में भूमि उपलब्ध होने पर स्थायी भवन का निर्माण कराया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!