Patna

मौसम अपडेट:14 में हीटवेव का अलर्ट,बिहार- रोहतास-कैमूर का पारा 45°C पहुंचा

पटना.बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। जबकि रोहतास के डेहरी का तापमान 45 डिग्री के काफी करीब पहुंच गया। यहां गुरुवार को 44.6°C दर्ज किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं, कैमूर का तापमन 44.4°C रहा। जबकि बक्सर का 43.4°C और औरंगाबाद का तापमान 43.3°C दर्ज किया गया। पटना में भी उमस भरी गर्मी और तेज धूप के कारण लोग परेशान दिखे। गुरुवार को यहां का तापमान 42°C रहा।भीषण गर्मी के चलते गयाजी और जहानाबाद में 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। जबकि क्लास 6 से आठवीं तक सुबह 11 बजे तक ही पढ़ाई होगी। पटना में भी 26 मई तक क्लास 5वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए।

 

इस बीच मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय में लू चलने की आशंका है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जरूरी काम होने पर ही लोगों को घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

 

आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

 

इधर, गुरुवार को सहरसा, बेगूसराय, समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। सुपौल, मधुबनी में भी काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। दरभंगा में आंधी-बारिश के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(PHC) में फॉल्स सीलिंग गिर गई।इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में 3 लोगों की मौत हो गई। मधेपुरा में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। 5 घायल हैं। सहरसा में बिजली गिरने से किसान की जान चली गई। यहां भी करीब 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

 

बिहार में ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में इस समय पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं लगातार आ रही हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के गर्म इलाकों का असर सीधे बिहार के दक्षिणी हिस्सों पर पड़ रहा है। यही वजह है कि तापमान लगातार बढ़ रहा है। लू जैसी स्थिति बन रही है।

 

दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी सीमांचल के कुछ हिस्सों तक पहुंच रही है। इसी कारण उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में बादल और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

 

दक्षिण बिहार में लू का सबसे ज्यादा असर

 

मौसम विभाग के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका है। दोपहर में गर्म हवा लोगों को झुलसा सकती है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।यलो अलर्ट वाले जिलों में भी तेज धूप और गर्म हवा का असर बना रहेगा। खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!