समस्तीपुर:परीक्षा दिला कर लौट रहे युवक पर मुसरीघरारी में चाकू से हमला
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदा गांव में अपराधियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक का इलाज मुसरीघरारी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक जितेंद्र कुमार (28), पिता रवि पासवान समस्तीपुर जेल चौक निवासी, अपनी पत्नी सीमा कुमारी को परीक्षा दिलवाने के लिए जितवारपुर कुम्हिरा स्थित बीआरकेसी कॉलेज गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उदा गांव के पास बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गिर गये. उसके बाद बदमाश हथियार तान दिया. बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश की बंदूक पकड़ ली, फिर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और अंत में चाकू से वार कर फरार हो गए.
घटना के बाद युवक की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.
प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित की पत्नी सीमा कुमारी ने बताया कि हम लोग परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने हमला कर दिया और मेरे पति को चाकू मारकर फरार हो गए. इस संबंध में मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
