DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में आस्था पर डाका, दुर्गा मंदिर से 10 लाख से ऊपर के सोना-चांदी के आभूषण चोरी,CCTV में कैद

दलसिंहसराय।शहर के डैनी चौक स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माँ दुर्गा को भक्तों द्वारा चढ़ाए गए 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कैसे हुई वारदात:
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की रात की है। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो गर्भगृह का ताला टूटा मिला। माँ दुर्गा की मूर्ति पर सजे सभी आभूषण गायब थे। इसमें सोने का मुकुट, हार, कंगन और चांदी का छत्र शामिल हैं। मंदिर समिति के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत 10 लाख से ज्यादा है।घटना के बाद से स्थानीय लोगों और भक्तों में भारी आक्रोश है। मंदिर समिति ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। भक्तों का कहना है कि चोरों ने माता को भी नहीं छोड़ा।

CCTV में दिखे 2 चोर:
मंदिर के CCTV फुटेज में रात में एक नकाबपोश युवक ताला तोड़ कर मंदिर परिसर में घुसते दिख रहा हैं। चोर अंदर घुस कर कुछ ही मिनट के अंदर ताला तोड़कर आभूषण निकाल और फरार हो गए।पुलिस ने फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
सुचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई इन चोरों को पहचानता है या इनके बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत दलसिंहसराय थाना या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!