Patna

देरी से डिलीवरी,फिर 25 दिन बाद बुकिंग…महीने में 1 सिलेंडर भी नहीं मिल रहा

पटना.शहरी क्षेत्रों में 25 और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग का नियम है। बुकिंग तो हो जा रही है, लेकिन एजेंसियों की मनमानी के कारण समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि बुकिंग के एक हफ्ते बाद डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) मिलता है और इसके 5-7 दिन बाद सिलेंडर की आपूर्ति होती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नियम के मुताबिक, अगली बुकिंग इस डिलीवरी की तारीख से गिनी जाती है। इस वजह से आम परिवारों को महीने में एक सिलेंडर भी नसीब नहीं हो रहा है। मजबूरन लोग वेंडरों से 2000 से 2500 रुपए तक में ब्लैक में खरीद रहे हैं। यही संकट रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने भी है।

 

उन्हें भी महीने में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिल पा रहा है। वर्तमान में इसकी सरकारी कीमत 3376 रुपए है, लेकिन कारोबार बचाने के लिए वेंडरों को 4000 रुपए देकर ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है। इधर, छात्रों और प्रवासी मजदूरों को 5 किलो का छोटा सिलेंडर नहीं मिल रहा है। आईओसीएल की एजेंसियों के पास छोटे सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। बीपीसीएल और एचपीसीएल की कुछ एजेंसियों के पास ही इसकी आपूर्ति हो रही है।

 

बैकलॉग 1.50 लाख से अधिक

 

 

जिले की 136 एजेंसियों के माध्यम से 16,65,360 उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर का वितरण होता है। आईओसीएल की 73 एजेंसियों से 9,59,689, बीपीसीएल की 40 एजेंसियों से 4,76,783 और एचपीसीएल की 23 एजेंसियों से 2,28,888 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की अपूर्ति हो रही है। अभी बैकलॉग 1.50 लाख से अधिक है।

 

यहां शिकायत की सुविधा

 

सीधी बात | सौरभ चंद्रा, आईओसीएल के बिहार प्रमुख

 

सवाल- बुकिंग की तारीख से चार-पांच दिन बाद डीएसी क्यों आ रहा है?

 

जवाब : गैस सिलेंडर की बुकिंग से आपूर्ति कम है। जिससे एजेंसियों की डिलिवरी के आधार पर डीएसी जारी किया जा रहा है।

 

सवाल- डीएसी आने के चार-पांच दिन बाद सिलेंडर की डिलीवरी क्यों हो रही है?

 

जवाब : उपभोक्ताओं को डीएसी मिलने के अगले दिन सिलेंडर की आपूर्ति करनी है। इसमें देरी होने पर एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

सवाल- अबतक कितने एजेंसियों पर कार्रवाई हुई है?

 

जवाब : शिकायत मिलने पर एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई होती है। संख्या बताना मुश्किल है।

 

सवाल- डीएसी मिलने की तारीख से अगली बुकिंग 25 दिन बाद क्यों नहीं हो रही है?

 

जवाब : अभी सरकार के निर्देश के अनुसार डिलीवरी की तारीख से 25 दिन बाद बुकिंग हो रही है।

 

मनमानी का खेल

 

जिला प्रशासन-0612-2219810

 

आईओसीएल-1800-2333-555

 

एचपीसीएल-91-22-2286-3900

 

बीपीसीएल-22-2271-3000

 

1 राजीवनगर निवासी एक उपभोक्ता ने 4 अप्रैल को गैस सिलेंडर की बुकिंग की। एजेंसी द्वारा 14 अप्रैल को सिलेंडर की आपूर्ति की गई।

 

2 पिछली बुकिंग के हिसाब से 25 दिन बाद 30 अप्रैल को सिलेंडर की बुकिंग करने की कोशिश की। बुकिंग नहीं हुई तो एजेंसी जाकर पूछताछ की। बताया गया कि आपके घर 14 अप्रैल को सिलेंडर की डिलीवरी हुई है। अब आपकी बुकिंग 10 मई के बाद होगी। लेकिन, इसके लिए केवाईसी करानी होगी।

 

3 इसके बाद उपभोक्ता ने 13 मई को सिलेंडर की बुकिंग की। 18 मई को डीएसी नंबर आया। लेकिन 19 मई को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!