Samastipur

सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले,पनियहवा रेल खंड पर एनआई कार्य

समस्तीपुर.रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु आधारभूत संरचना में वृद्धि के मद्देनजर वाराणसी मण्डल के गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में 30 मई, तक प्री नान इण्टरलॉक, 31 मई से 05 जून तक प्री-नान इण्टरलॉक एवं 06 से 08 जून तक नान इण्टरलॉक कार्य तथा 08 जून को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उधना से 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 09041 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन, जयनगर से 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09042 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन, उधना से 31 मई एवं 07 जून को चलने वाली 09045 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन, जयनगर से 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09046 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन , उधना से 31 मई एवं 07 जून को चलने वाली 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल, झंझारपुर से 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल, सहरसा से 02 जून को चलने वाली 05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल, आनन्द विहार टर्मिनस से 04 जून को चलने वाली 05576 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।

 

 

कटिहार से 21 मई को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी। दिल्ली से 02 एवं 05 जून को चलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। बांद्रा टर्मिनस से 20 मई एवं 06 जून को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस- बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

 

दरभंगा से 23 एवं 30 मई को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 01 घंटा नियंत्रित कर चलाई जायेगी। रक्सौल से चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 21 मई को रक्सौल से 140 मिनट पुनर्निर्धारित कर, 23 एवं 30 मई को पूर्व मध्य रेलवे पर 80 मिनट नियंत्रित कर तथा 06 एवं 08 जून को रक्सौल से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।बांद्रा टर्मिनस से 01 जून को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल (पूर्वोत्तर रेलवे) पर 45 नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!