हाई वोल्टेज ड्रामा:विभूतिपुर में मक्के के खेत में मिल रहे प्रेमी युगल की कराई शादी
समस्तीपुर।विभूतिपुर | थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मकई के खेत में बुधवार को प्रेमी युगल को मिलने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
बाद में दोनों की सहमति से गांव के भगवती स्थान मंदिर में शादी करा दी गई। बताया जाता है कि युवती दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और वह एक 5 वर्षीय बच्चे की मां भी है। जानकारी के अनुसार,करीब पांच वर्षों से उसका पति परदेस में रह रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और करीब एक वर्ष से दोनों संपर्क में थे।