Dalsinghsarai

दलसिंहसराय पहुंचे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम का हुआ भव्य स्वागत

दलसिंहसराय,बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का दलसिंहसराय में भव्य स्वागत किया गया.डैनी चौक स्थित सेलिब्रेशन रिसोर्ट में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा नेताओं और कलवार समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया.कलवार इंटीग्रेटेड ऑर्गेनाइजेशन के जिला महासचिव उत्सव जायसवाल ने पूर्व डिप्टी सीएम को माला, पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष गीता साह ने अंगवस्त्र देकर तारकिशोर प्रसाद का स्वागत किया.स्वागत समारोह में प्रभात कुमार चौधरी,प्रदीप जायसवाल, हेमंत आनंद,रंजीत जायसवाल,माधव कुमार चौधरी,चंदन जायसवाल,अमित जायसवाल,धर्मेंद्र चौधरी,शंभू शाह,रितिक कुमार,गौरव कुमार,करण,आनंद और सक्षम समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!