BREAKING:दलसिंहसराय में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत,आक्रोशित लोगो ने किया NH-28 जाम
BREAKING:समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गदो बाजीतपुर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह NH-28 को जाम कर दिया।
मृतक बसढ़िया के रहने वाले:
मृतक की पहचान बसढ़िया निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि अशोक सिंह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार को भी चोटें आई हैं।
मुआवजे की मांग पर हंगामा:
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।आक्रोशित ग्रामीणों ने गडो बाजीतपुर के पास NH-28 को पूरी तरह जाम कर दिया। लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम:
सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मुआवजे की प्रक्रिया में जुट गई.
लगातार हो रहे हादसे:
स्थानीय लोगों का कहना है कि गडो बाजीतपुर के पास NH-28 पर तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। खबर लिखने तक जाम लगा हुआ था.
कुणाल गुप्ता।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
