Begusarai

पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज बेगूसराय में राजमिस्त्री ने की खुदकुशी 

बेगूसराय में एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। घर में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। झगड़ा करने के बाद पत्नी मायके चली गई थी, जिससे वो मानसिक तनाव में था। मृतक रंजीत पासवान (40) बड़ी एघु के रहने वाले थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।चचेरे भाई राम पुकार पासवान ने बताया कि रंजीत पेशे से राजमिस्त्री था। करीब 6 माह पहले विवाद होने के बाद उसकी पत्नी चार बच्चों को घर में ही छोड़कर चली गई। इसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रह रहा था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी।

 

 

शनिवार को रंजीत ने कहा था कि आज वट सावित्री पूजा है, इसलिए वह पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता है। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा और गिफ्ट के रूप में आत्महत्या कर लेगा। रविवार को उसका उस शव घर के अंदर बांस की बल्ली से रस्सी के सहारे लटका मिला।मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि आज सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर लिया है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की छीनबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!