सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 लड़कियां बरामद:युवक-युवतियों संदिग्ध अवस्था में मिले
खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र स्थित NH-31 के किनारे बने मौर्या रेस्ट हाउस में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया। गोगरी SDO संजय कुमार और SDPO साक्षी कुमारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने होटल में छापेमारी कर कई संदिग्ध गतिविधियों का पर्दाफाश किया।
रजिस्टर और आधार कार्ड की जांच पड़ताल
छापेमारी के दौरान रेस्ट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पाया। जांच के दौरान होटल के रजिस्टर, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही जा रही है।
पुलिस संरक्षण में रखी गई लड़कियां
कार्रवाई के दौरान होटल संचालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, होटल से चार लड़कियों को बरामद किया गया, जिनमें एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। सभी लड़कियों को फिलहाल पुलिस संरक्षण में रखा गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, महेशखूंट इलाके में पिछले कुछ दिनों से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने गुप्त रूप से जानकारी जुटाई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और संभावित कड़ियों की जांच में जुटी है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीपीओ बोली-गुप्त सूचना पर छापेमारी
एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर मौर्या रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं। एक नाबालिग समेत चार लड़कियों को बरामद किया गया है। होटल संचालक सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
