Samastipur

समस्तीपुर में गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस ने गैंगरेप मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजन कुमार और फेकू पासवान के तौर पर हुई है। मथुरापुर थाना में दर्ज कांड संख्या 42/26 के तहत कार्रवाई की गई है.जानकारी के अनुसार, 16 मई की शाम एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ थाने पहुंची थी। महिला ने लिखित शिकायत में गांव के ही दो युवकों पर अपनी बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नाबालिग लड़की के साथ हुई इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। तकनीकी और मानवीय जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

डीएसपी के अनुसार, घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच की और आवश्यक सबूत एकत्र किए। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फॉरेंसिक जांच के लिए नाखून और बाल के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि वैज्ञानिक तरीके से मामले की पड़ताल की जा सके।

 

जल्द चार्जशीट दाखिल किया जाएगा

 

पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जाएगा। नाबालिग पीड़िता का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!