Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में बुजुर्ग को बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी,शिकायत

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.राशन लेने जा रहे व्यक्ति को दो युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और पिस्टल तान दी.इसे लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.थानाध्यक्ष को आवेदन देते हुए पीड़ित बम्बैया हरलाल निवासी शिवकुमार पोद्दार ने बताया कि बीते शाम वह वार्ड 02 में राशन के लिए डीलर के यहां जा रहे थे.रास्ते में गांव के राजन झा और नीतीश झा उन्हें रोक लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी.धमकाते हुए कहा कि ज्यादा होशियार बनते हो तुमको और तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे. जिससे वह डर के मारे डीलर के यहां ही जाकर बैठे रहे.इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे को फोन कर बुलाया और उसके साथ घर आए.उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी पहले से रंजिश रखते हैं.पीड़ित ने उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.वही दलसिंहसराय पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!