दलसिंहसराय:बाइक लूटने आये अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी,रेफर
दलसिंहसराय। उजियारपुर थानाक्षेत्र के जनकपुर ब्रह्मस्थान के समीप बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटनास्थल पर फायरिंग और शोर शराबे की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग एकत्रित हुए. इससे पहले बदमाश वहां से भाग निकला.
घायल युवक की पहचान जनकपुर वार्ड तीन निवासी सीताराम सिंह के पुत्र शंभू सिंह के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक के कमर के पास गोली लगी है. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम जनकपुर ब्रह्मस्थान के समीप एक अपाचे बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश राह चलते एक व्यक्ति से लूटपाट कर रहे थे. इसी दौरान शोर सुनकर शंभू सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों का विरोध किया. इस दौरान अपराधियों ने शंभू सिंह पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए.
गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग और शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल समस्तीपुर शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इघर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
