Muzaffarpur

मोबाइल चोरी के आरोप में महिला की बेरहमी से पिटाई

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधपुरा गांव में मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर एक बीमार महिला की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में महिला के पति के साथ भी मारपीट की गई, जबकि सूचना पर पहुंचे महिला के भाई के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घायल महिला की पहचान मधपुरा गांव निवासी संजय सहनी की 34 वर्षीय पत्नी संजीला देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि मोबाइल चोरी के शक में महिला के साथ मारपीट की गई। जब उसके पति ने बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी.

 

पीड़िता के भाई मुदेश्वर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और रस्सी से बांधने तक का प्रयास किया.इसके बाद उन्होंने घायल बहन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल बोचहाँ में भर्ती कराया.

 

अस्पताल में चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद फहद एवं स्वास्थ्य कर्मी राकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

पीड़िता संजीला देवी ने आरोप लगाया है कि ससुर मुन्नी लाल सहनी, सास तेतरी देवी, उदय कुमार, चंदा देवी, अल्का कुमारी, बिक्रम कुमार सहित अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया.

 

घटना की सूचना स्थानीय हथौड़ी थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!