दलसिंहसराय में 65 कार्टन विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
दलसिंहसराय| मद्यनिषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले भर में शराब तस्करों व धंधेबाजों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मद्यनिषेध अधीक्षक के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त किया है।
यह छापेमारी 9 मई की रात करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के बम्बईया हरलाल गांव, वार्ड संख्या 2 में की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 584 लीटर शराब पकड़ी।वही विभूतिपुर वार्ड-4 रामचंद्र पासवान का बेटा हिमांशु कुमार को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।