Samastipur

“समस्तीपुर में हेडमास्टर पर बैड टच का आरोप:7वीं की छात्रा को केबिन में बुलाया..

समस्तीपुर में स्कूल के हेडमास्टर हरि नारायण राम पर बैड टच का आरोप लगा है। 7वीं क्लास की छात्रा ने शनिवार को पैरेंट्स को बैड टच की जानकारी दी थी। कहा था कि मुझे केबिन में बुलाया था। रविवार को परिजन ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और बवाल मचा दिया।परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे। लोगों के आक्रोश को देख हेडमास्टर ने खुद को कार्यालय में बंद कर लिया। मामला बिगड़ता देख अन्य शिक्षकों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लोगों के समझाया और हेडमास्टर को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने हेडमास्टर को हिरासत में लिया है। मामला वारिसनगर प्रखंड के मनियापुर उत्क्रमित रामपुर उर्दू मध्य विद्यालय का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

केबिन में छात्रा को बुलाया था

 

आरोप है कि शनिवार को हेडमास्टर ने छात्रा को अपने केबिन में बुलाया था और बैड टच किया। स्कूल से छुट्‌टी होने के बाद छात्रा घर पहुंची और मां से पूरी बात कही। शनिवार शाम से ही परिजन काफी आक्रोशित हो गए थे, पर स्कूल बंद हो गया था।अगले दिन स्कूल खुला तो परिजन ने गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद भारी संख्या में लोग स्कूल परिसर में पहुंचे। सभी शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

 

जांच का आश्वासन देने पर शांत हुए लोग

 

मौके पर पहले डायल-112 की पुलिस पहुंची, फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जिसके बाद वारिसनगर थाना से दारोगा अमर कुमार, आलोक कुमार, आजाद खान सहित अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा।पुलिस ने लोगों को जांच का भरोसा दिया, तब लोग शांत हुए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक को कमरे से बाहर निकाला।

 

वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश झा ने कहा कि हेडमास्टर पर स्कूल की छात्रा ने बैड टच का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद स्कूल में अभिभावक हंगामा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था।सुरक्षा को देखते हुए हेडमास्टर को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!