Samastipur

समस्तीपुर में लड़की भगाने के मामले में परिवार पर हमला:4 घायल

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में लड़की भगाने के एक मामले को लेकर लड़के के परिवार पर हमला किया गया है। हमले में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, हसनपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा वार्ड संख्या 15 निवासी 45 साल के राम जपो महतो, 21 साल के दिलखुश कुमार, 21 साल के मोनू कुमार और 21 साल के राहुल कुमार पर हमला हुआ। यह हमला तब हुआ जब परिवार के कुछ सदस्य गांव की एक दुकान पर मौजूद थे। लड़की पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों (कचिया-हंसुआ) से मारपीट शुरू कर दी।

 

घायलों का सीटी स्कैन, एक्सरे कराने के बाद इलाज जारी

 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर संतोष कुमार झा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर झा ने बताया कि घायल दिलखुश कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है और कई टांके लगाए गए हैं। उनके सिर का सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा।

 

घायल ने कहा- मेरे साले का लड़का लड़की लेकर हुआ था फरार

 

घायल राम जपो महतो ने बताया कि उनके साले का लड़का कुंदन कुमार करीब एक महीना पहले गांव की ही एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में हसनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजघाट इलाके से लड़की को बरामद कर लिया था और आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

फिलहाल जेल में बंद है कुंदन

इसी घटना को लेकर लड़की पक्ष के लोग लगातार नाराज चल रहे थे और बदला लेने की धमकी दे रहे थे। राम जपो महतो ने आरोप लगाया कि आज जब उनके साले और सरहज दुकान पर मौजूद थे तभी लड़की के पिता और भाई अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान परिवार के चार लोग घायल हो गए।इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल से घटना की सूचना प्राप्त हुई है। घायल लोगों का बयान दर्ज कराने के लिए नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरीलाल यादव को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!