दलसिंहसराय के मालपुर चौक के पास ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर,चालक जख्मी
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के मालपुर चौक ब्रम्हास्थान के पास एस एच 88 मार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई है.टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.जिसमें ट्रैक्टर चालक राम जप्पू सहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगो की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.बताया जाता है कि ट्रक रोसड़ा कि और जा रही थी. एंव ट्रैक्टर दलसिंहसराय कि और आरहा था।
तभी मालपुर चौक ब्रम्हास्थान के पास दोनों में जोरदार टक्कर हो गया.टक्कर कि आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और जख्मी ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाते हुए स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दिया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा.सुचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों कि मदद से छर्तिग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर को सड़क से साइड किया गया तब जाकर यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सकी.वही ड्राइवर का इलाज जारी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
