Muzaffarpur

घर से भाग नाबालिग जोड़े ने की शादी,क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था प्यार 

मुजफ्फरपुर। नबालिग जोड़े की प्रेम कहानी अब थाने तक पहुंच गई है. काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सदपुरा इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान एक नाबालिग लड़के और लड़की के बीच प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों दो दिन पूर्व घर से भाग निकले. संतोषी माता मंदिर में परिजनों से छिपकर दोनों शादी रचा ली और शुक्रवार को अचानक घर लौट आए. लड़के के पिता का कहना है कि घर से कुछ दूरी पर उनका बेटा क्रिकेट खेलने जाता था. इसी दौरान उनके बीच प्यार हो गया .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लड़की के परिजनों के धमकाने पर थाने पहुंचे पिता

जैसे ही जोड़े के लौटने की खबर फैली, लड़की के परिजन उग्र हो गए. उन्होंने लड़के के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. स्थिति को बिगड़ता देख लड़के पिता दोनों लड़के व लड़की की सुरक्षा के खातिर काजीमोहम्मदपुर थाने पहुंचे. पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पूरे मामले की जानकारी दी. हालांकि, पुलिस की पूछताछ के दौरान लड़की ने खुद को बालिग बताया है.

 

पुलिस दोनों से कर रही है पूछताछ::

 

फिलहाल, पुलिस ने दोनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की उम्र कम होने के कारण यह मामला कानूनी पेंच में फंस सकता है. थानेदार ने लड़के के पिता को कहा कि अब तक लड़की के परिजन ने थाने में शिकायत नहीं दी है. उनको बुलाया जा रहा है. उनके लिखित आवेदन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!