Patna

स्कॉर्पियो ने 2 साल के बच्चे को कुचला, मौत:ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग

पटना.सीतामढ़ी में शुक्रवार की शाम स्कॉर्पियो ने दो साल के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जल गया.घटना बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी गांव की है। मृतक की पहचान अजीत स्वर्णकार के बेटे मिहिर के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में लगाई आग

 

शुक्रवार की शाम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दिया। स्थानीय ग्रामीण तुरंत बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में आग लगा दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन लगभग पूरी तरह जल चुका था।

 

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!