Samastipur

दलसिंहसराय:अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम,दुकानदारों ने बिना सुचना के हटाने पर किया सड़क जाम

समस्तीपुर।दलसिंहसराय शहर में गुरुवार को नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान जेसीबी मशीन और पुलिस बल के साथ टीम ने मालगोदम रोड और अन्य इलाकों में फुटपाथ व सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ठेलों और फल दुकानों को हटाया.कार्रवाई के दौरान फुटपाथ पर फल बेच रहे दुकानदारों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नाराज फल विक्रेताओं ने नगर परिषद पर बिना पूर्व सूचना कार्रवाई करने का आरोप लगाया.विरोध में दुकानदारों ने महावीर चौक मुख्य सड़क पर धरना देने बैठ गए.जिससे जाम लग गया व यातायात बाधित हो गया.लोगो के अनुसार नगर परिषद की टीम दोपहर से ही जेसीबी के साथ शहर में अभियान चला रही थी.सड़क किनारे लगे कई ठेले, बांस-बल्ले और अस्थाई दुकान हटाए गए.इस दौरान दुकानदारों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

 

फल विक्रेताओं विकास कुमार,मुन्ना साह,गोपाल साह का कहना था कि फुटपाथ पर दुकान लगाकर ही उनका परिवार चलता है.अचानक हटाए जाने से रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है.बिना सुचना के ठे ला तोड़ दिया और सारा फल सड़क पर फेंक दिया.जिससे लाखो का नुकसान हो गया.सरकार फुटकर दुकानदारों के लिए कई योजना चला रही है और नगर प्रशासन हम गरीबो पर अत्याचार कर रही है।

 

नगर परिषद ईओ अभिसार कुमार ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी,और लोगों को परेशानी हो रही थी.जिसे लेकर अतिक्रमण अभियान चलाया गया.सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया.करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!