Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसे में बीए के स्टूडेंट की मौत:अज्ञात वाहन ने रौंदा

समस्तीपुर में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में 19 साल के मनजीत कुमार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसे उस समय टक्कर मार दी जब वह खेत देखने जा रहा था। घटना हलई थाना क्षेत्र में हुई।मृतक चलालशाही वार्ड 6 निवासी सुबोध राय का बेटा था, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मनजीत की शादी नहीं हुई थी और वो बीए का छात्र था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मनजीत के पिता दिल्ली में करते हैं मजदूरी

 

मृतक के पिता सुबोध राय दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि बड़े दो भाई गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि मनजीत खेत देखने जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका सिर फट गया और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे.घटनास्थल पर मौजूद गांव के ही एक बच्चे ने परिजनों को सूचना दी कि मनजीत सड़क पर बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने मनजीत को गंभीर रूप से घायल पाया।

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इसकी सूचना तत्काल हलई थाने की पुलिस को दी गई। हलई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।हलई थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसके सिर पर गंभीर चोट और शरीर पर कई निशान हैं। पुलिस टीम ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!