Samastipur

समस्तीपुर:मुसरीघरारी चौराहा के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू:जाम से मिलेगी मुक्ति

समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा पर लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या अब काफी हद तक खत्म हो गई है। गुरुवार को यहां लोगों को बड़ी राहत मिली, जिसका कारण समस्तीपुर एसडीएम दिलीप कुमार के निर्देश पर लागू किया गया नया ट्रैफिक प्लान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुबह-शाम के जाम से लोग थे परेशान

 

इस चौराहे पर सुबह और शाम के समय अक्सर भारी जाम लग जाता था, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और यात्रियों को काफी परेशानी होती थी।कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी जाम में फंस जाते थे, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती थी।

 

निरीक्षण के बाद लागू हुआ नया प्लान

 

स्थिति को देखते हुए एसडीएम दिलीप कुमार ने चौराहे का निरीक्षण किया और स्थायी समाधान के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू करने का निर्देश दिया।इसके बाद नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों की तैनाती की गई।

 

रस्सी से नियंत्रित हो रहा ट्रैफिक

 

नई व्यवस्था के तहत चौराहे के बीच खाली स्थान पर रस्सी लगाकर वाहनों की दिशा निर्धारित की गई है। अब पटोरी की ओर से आने वाले वाहन सीधे समस्तीपुर रोड में प्रवेश नहीं कर सकेंगे,इसी तरह समस्तीपुर से पटोरी जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग मार्ग तय किया गया है। ताजपुर और दलसिंहसराय की ओर से आने वाले वाहनों को सीधा आवागमन की अनुमति दी गई है।

 

लोगों ने जताई राहत

 

नगर पंचायत कर्मी लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और लोगों को नए नियमों की जानकारी दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले जहां घंटों जाम में फंसना पड़ता था,एसडीएम दिलीप कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर और भी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि यह व्यवस्था लगातार बनी रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!