भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस अब नये एलएचबी रैक से दौड़ेगी, यात्रा होगी सुरक्षित
मुजफ्फरपुर।उत्तर बिहार और अंग क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 13419-13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस (जनसेवा एक्सप्रेस) के पुराने नीले रंग के आइसीएफ कोचों को हटाकर अत्याधुनिक एलएचबी कोचों में बदलने का निर्णय लिया है. रेल प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह बदलाव आगामी 16 मई 2026 से प्रभावी होगा.
जर्मन तकनीक पर आधारित एलएचबी रैक न केवल पुराने कोचों की तुलना में अधिक आरामदायक हैं, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बेहद उन्नत है. ये कोच तेज गति के दौरान अधिक स्थिर रहते हैं और दुर्घटना की स्थिति में एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते. इससे यात्रियों को झटकों का अहसास कम होगा और सफर अधिक सुखद होगा.
— बदली गई कोच संरचना
रेलवे ने कोचों के नवीनीकरण के साथ ही ट्रेन के डिब्बों की संख्या में भी संशोधन किया है. पहले इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाते थे।
लेकिन अब संशोधित संरचना के तहत 17 कोच ही लगाए जाएंगे. जिसमें एसी कोच- 2 ,स्लीपर कोच – 4, सामान्य कोच – 9, पावर-गार्ड कार-2 होगा. रेलवे के इस कदम से भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच नियमित यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. हालांकि, कोचों की संख्या कम होने से भीड़ प्रबंधन रेलवे के लिए एक चुनौती हो सकती है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
