Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, लोडेड कट्टा और बाइक बरामद

दलसिंहसराय की ALTF-3 टीम ने आईडीबी रोड मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक अपराधकर्मी को लोडेड देशी कट्टा और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कि 6 मई 2026 को दोपहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर ALTF-3 की टीम आईडीबी रोड मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का लोडेड देशी कट्टा, एक ओप्पो कंपनी का पुराना स्क्रीन टच मोबाइल और एक टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रामानंद राय के पुत्र विन्द्र राय के रूप में हुई है। पु०अ०नि० राज कुमार पासवान के आवेदन पर दलसिंहसराय थाना कांड सं०-238/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।छापामारी दल में पु०अ०नि० राज कुमार पासवान, पु०अ०नि० विजय कुमार, गृह रक्षक अभिनंदन कुमार पासवान, सुधांशु कुमार और राजन कुमार शामिल थे।

 

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!