Begusarai

NH-28 पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बरौनी जाते समय हुआ हादसा

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मल्लिक ढाला के समीप मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के नॉर्थ थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी वर्धमान निवासी बिंदेश्वरी महतो के पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर यातायात बाधित हो गया, जिसे स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया और शव को कब्जे में लिया।मृतक के मौसेरे भाई संतोष महतो ने बताया कि सोनू सिंह अपनी मौसी के यहां समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर गांव आए थे। वहां से वह बरौनी में अपने एक मित्र से मिलने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

 

दुर्घटना के बाद घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!