Samastipur

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्त्ताओ ने झालमुड़ी, लड्डू बांटकर मनाई खुशी।

समस्तीपुर।दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर दलसिंहसराय भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.इसे लेकर शहर के 32 नंबर रेलवे गुमटी स्थित महावीर मंदिर के पास ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जमकर जश्न मनाया.इस दौरान लड्डू,झालमुड़ी बांटी गई,पटाखे फोड़े गए और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की गई.

इस दौरान गंज रोड में जुलुस निकाला गया.

 

 

जिसका नेतृत्व भाजपा दक्षिणी जिला अध्यक्ष शशिधर झा,मंडल अध्यक्ष गीता साह ने किया.लोकसभा पालक सामंत कुमार चौधरी,कपिल चौधरी, श्याम कुमार लाल,अनिल सिंह,शंभू साह,सतवंत चौधरी,महेश ठाकुर,अशोक शर्मा,हीरा गुप्ता,मधु कुमारी,राजेश पासवान,बीरेंद्र बिसनाथ सहित कई कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जनता के भरोसे की जीत बताया.

 

 

उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में एक नया संदेश देता है,और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी. जश्न में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल की जीत से पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है.पुरे देश में अब बीजेपी का कमल खिलने वाला है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!