महायज्ञ को लेकर निकले कलश यात्रा को एक पक्ष द्वारा बास बल्ला लगा रोका:हुआ विवाद
पटना.पताही।पचपकरी थाना क्षेत्र के भंडार गांव स्थित रामजानकी मठ पर आयोजित विष्णु महायज्ञ को लेकर निकले कलश यात्रा को एक पक्ष द्वारा बास बल्ला लगाकर रोके जाने से दो पक्षो में विवाद हो गया . दो पक्षो में हुये विवाद की सूचना मिलते ही डीएम सौरव जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात दल बल के साथ भंडार पहुंच हो रहे विवाद पर स्थानीय लोगो एवं दोनो पक्षो से वार्ता कर विवाद पर नियंत्रण पाया .
इस दौरान उपस्थित प्रसासन एवं पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया गया . जिसमें ढाका बीडीओ घायल हो गए साथ ही पुलिस का गाड़ी भी छतिग्रस्त हो गया . विवाद पर नियंत्रण होने के बाद डीएम एसपी के उपस्थिति में भारी सुरक्षा के बीच कलश यात्रा को निकाला गया . कलश यात्रा में शामिल कुमारी कन्या एवं अन्य लोग सुरक्षा बल के साथ देवापुर संगम घाट पहुंच जलबोझी किया
क्या कहते है अधिकारी
डीएम सौरव जोरवाल ने बताया की कलश यात्रा में डीजे बजाने को दो पक्षो में विवाद हुआ था . जिसे समय रहते सुलझा लिया गया है . स्थिति नियंत्रण में है. शांतिपूर्वक कलश यात्रा को निकाला गया है . मजिस्टेट के साथ पुलिस बल का तैनाती किया गया है.एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कलश यात्रा को रोकने वाले असमाजिक तत्व घटना में शामिल है . उनलोगों की सीसीटीवी एवं वीडियो के आधार पर पहचान कर प्राथमिकी कर बड़ी करवाई किया जायेगा . स्थिति को पुलिस बल द्वारा पूरी नियंत्रण कर लिया गया है . कलश यात्रा शांतिपूर्वक निकाला गया है . मजिस्टेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
