Patna

चितवन राष्ट्रीय निकुंज में पिछले 9 माह में आधा दर्जन बाघों की हो चुकी है मौत 

पटना.बगहा.चितवन राष्ट्रीय निकुंज मे रविवार की संध्या एक बाघ मृत अवस्था मे पाया गया है. चितवन निकुंज के सुचना अधिकारी अविनाश थापा मगर ने बताया की रविवार की संध्या गस्ती पे निकले सुरक्षा कार्मियों को पश्चिम चितवन के मेघौली के नजदीक सिजीघाट क्षेत्र मे करीब दो बर्ष का नर बाघ को मृत अवस्था मे देख इसकी सुचना निकुंज के वरीय अधिकारियो को दी गई. सुचना मिलते ही निकुंज के वरीय अधिकारी तथा चिकित्सक की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मृत बाघ का निरीक्षण करने पर पर पाया गया की मृत बाघ नर था तथा इसकी उम्र लगभग दो बर्ष का होगा. मृत बाघ के पूँछ के पास चोट का निसान पाया गया.जिससे अनुमान लगाया जा रहा है की किसी अन्य बाघ से लड़ाई के दौरान बाघ चोटिल हो गया होगा.और फिर इसकी मौत हो गई होगी.बाघ के देखने से ऐसा प्रतीत होता है की बाघ अपनी माँ से बिछड़ गया होगा. इसी दौरान इसकी किसी ब्यस्क बाघ से भिड़ंत हो गई होगी. जिसमे बाघ चोटिल हो कर बुरी तरह से घायल हो गया होगा. फिर इसकी मौत हो गई है. हालांकि किस बाघ ने इस पर हमला किया है इसका पता निकुंज के सुरक्षाकर्मियों को नही चल पाया है.

 

 

 

अभी दो दिन पहले एक दो महीने का बाघ का शावक की भी मौत हो गई है. निकुंज के अमलाताडी सेक्टर मे एक माँ के द्वारा छोड़ दिए गए दो महीने के बाघ के शावक को निकुंज के कर्मियों के द्वारा पकड़कर कर निकुंज के कसरा स्थित मुख्यालय मे लाया गया था.लेकिन इलाज के क्रम मे उसकी भी मौत हो गई.चितवन राष्ट्रीय निकुंज मे चालू आर्थिक बर्ष के नौ महीने मे अभी तक छह बाघ की मौत हो चुकी है. पिछले गणना मे चितवन निकुंज मे 128 बाघ की गणना की गई थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!