Patna

बस से उतर रहे 15 लोगों को कंटेनर ने रौंदा:पांच की मौत

रोहतास के दिनारा में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मठिया मोड़ (एनएच-119) के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतर रहे 15 लोगों को रौंद दिया। सभी लोग चेनारी के लोधी गांव से तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। मृतकों में लड़की के पिता, चाचा और अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। यात्री बस फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास से होकर दूसरी तरफ सर्विस लेन में खड़ी थी। बस के इंडिकेटर जल रहे थे, ताकि सामने से आने वाले वाहनों को संकेत मिल सके। इसके बावजूद लहराते हुए आए कंटेनर ने बस और पास खड़ी पिकअप वैन को टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, कंटेनर चालक को झपकी आ गई थी।

 

हादसे में 10 लोग घायल हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद राहत कार्य चलाया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है।

 

हम लोग उतरे ही थे कि अचानक कंटेनर आ गया

हाइवे किनारे बस से हम लोग अभी उतर ही रहे थे कि तेज रफ्तार से कंटेनर आ गया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही खड़ी पिकअप वैन में टक्कर मारी। पिकअप वैन खाली थी। उसके बाद नीचे खड़ी बस की बाईं तरफ टक्कर मारते हुए अगले दरवाजे से उतर रहे यात्रियों को कंटेनर ने रौंद डाला। बस से उतरकर आगे बढ़ रहे लोगों को भी चपेट में ले लिया। कंटेनर की चपेट में पंद्रह आ गए। हमलोग गाड़ी से उतरकर बगल के मठिया गांव जाने वाले थे। घायलों की चीख सुनकर जुटे ग्रामीण घायलों की चीख सुनकर बगल के गांव मठिया के लोग जागे और हाइवे की तरफ दौड़े। हालांकि तबतक पांच लोग दम तोड़ चुके थे।-घटना में घायल बबन सिंह महतो ने जैसा बताया

 

तीन दिन बाद थी शादी, घर में मातम

मठिया निवासी अशोक सिंह की बेटी कौशल्या की शादी 7 मई को तय है। तिलक 3 मई को चढ़ाकर सभी लोग लौट रहे थे। शादी की तैयारी की खुशियां मातम में बदल चुकी हैं। शादी से पहले ही कौशल्या अपने पिता, चाचा, फुफेरे भाई, दो रिश्तेदारों को खो चुकी है। वह अब बेहोशी की स्थिति में है। मां की बेहोशी टूट नहीं रही। पूरे गांव में रात की चीख पुकार के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!