Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:रामपुर जलालपुर में टोटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी,रेफर

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर स्थित पानी टंकी के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार टोटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.जख्मी युवक की पहचान बम्बइया हरलाल गांव निवासी सुधीर महतो के 35 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

परिजनों ने बताया कि अभिषेक किसी काम से घर से दलसिंहसराय आ रहा था.इसी दौरान पानी टंकी के पास एक अनियंत्रित टोटो ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

अनुमंडल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सक डॉ. रामचंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.टोटो चालक की पहचान की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!