Samastipur

समस्तीपुर:विभूतिपुर में 6 दिनों तक बाधित रहेगी बिजली:मेंटनेंस का काम 

समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के करीब 2 लाख से अधिक की आबादी को अगले 6 दिनों तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ेगा। 4 में से 10 जगह पर रोज सुबह 8 बजे से दिन के 1:00 तक बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने अपील की है कि इस दौरान लगातार 6 दिनों तक बिजली उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए अपना उपाय कर लें। बिजली कट से पहले बिजली से जुड़े हुए सारे काम कर लें।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि दलसिंहसराय ग्रिड से निकल कर 33 केवी लाइन जो विभूतिपुर पॉवर सब स्टेशन में आता है । वह लाइन साल 2004 में चालू हुआ था। जिसका मेंटनेंस का काम चल रहा है, जिसमें आवश्कता के अनुसार नया पोल लगाया जा रहा है। इसके साथ ही पुराने तार को पूरी तरह से बदला जा रहा है।इसके साथ ही न्यू पावर सब स्टेशन देसरी को चालू करने के लिए 33 केवी न्यू लाईन को लेकर तार लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके कारण सुबह 8:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे लाइन बंद रहेगा‌।

 

इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

 

विद्युत शक्ति उपकेंद्र विभूतिपुर नरहन /सार्मथा कल्याणपुर से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि पानी की व्यवस्था ससमय कर लें। बिजली संबंधित आवश्यक काम सुबह 08:00 बजे तक निपटा लें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!