दलसिंहसराय:हाइवा की ठोकर से बाइक सवार घायल, रेफर
दलसिंहसराय.विद्यापतिनगर थानाक्षेत्र से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 122बी पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में युवक का बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बाइक सवार युवक की पहचान हरपुर बोचहा पंचायत निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है।w स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने घर से बमौरा जा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के समीप यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक को पास के एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व हाइवा को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
