सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम करेगी,डिप्टी सीएम विजय चौधरी का समस्तीपुर में भव्य स्वागत
समस्तीपुर में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहुंचे। इन्होंने कहा है कि आज से 20 साल पहले मुसलमान के लिए कौन सी योजनाएं चलाई गई है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, या उनके आर्थिक विकास का हो। लेकिन अब आप जिस मुसलमानों के टोले में जाएंगे, वहां सरकार की योजनाएं चलाई जा रही है। वहां के युवा सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरा समाज अब आगे बढ़ रहा है। किसी भी समाज का भला उनकी आर्थिक तरक्की से होता है। उन्होंने कहा कि पहले उनका भावनात्मक शोषण होता था, अब उनकी माली हालत को सुधारने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। डिप्टी सीएम आज समस्तीपुर के जदयू कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्पष्ट किया है कि हम सांप्रदायिकता के मामले में जो जीरो टॉलरेंस की नीति नीतीश कुमार की थी, हम उसी का पालन करेंगे। मुसलमान को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। यह प्रदेश उनके लिए आज उतना ही सुरक्षित है, जितना कल था।
अपराध, भ्रष्टाचार और सुशासन के मुद्दों पर समझौता नहीं
अपराध, भ्रष्टाचार और सुशासन तीनों मामले पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इन मुद्दों पर हम छोटा भी समझौता करने को तैयार नहीं है।बंगाल चुनाव पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम कल आने वाला है, लेकिन अब तक जो रुझान आ रहा है, उसके अनुसार बंगाल के लोग वहां की वर्तमान सरकार के कार्यकलापों से उब चुके हैं। वह बदलाव चाह रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की यात्रा शुरू हो रही है। जिनका समर्थन सभी इलाकों में लोगों का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जदयू की पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत और भी सक्रिय होकर पार्टी की बागडोर संभाले।
बड़ी पार्टी बीजेपी बंगाल चुनाव में व्यस्त थी
मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके विस्तारित कारण को लेकर कोई अर्चन नहीं है, बड़ी पार्टी बीजेपी बंगाल चुनाव में व्यस्त थी। अब जल्द ही बिहार में सरकार का विस्तारीकरण होगा। हमारी पार्टी पहले भी युवाओं को आगे बढ़ा रही थी, अभी युवाओं को आगे बढ़ाएगी।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को बेचैनी जनता के सवालों से है ना ही बिहार में बढ़ते अपराध और उसके नियंत्रण से है। बेचैनी सिर्फ सत्ता से बाहर रहने की है।
मिथिला की संस्कृति के अनुसार हुआ स्वागत
इस मौके पर सांसद शांभवी चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी, भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी , मोरवा के पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद समेत बड़ी संख्या में जदयू के कार्यकर्ताओं उपस्थिति रहे। इन्होंने मिथिला संस्कृति के अनुसार बाघ और चादर भेज कर उन्हें सम्मानित किया। साथी लोगों ने समस्तीपुर समेत पूरे बिहार को विकास की ओर गति देने का आह्वान किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
