समस्तीपुर में जब्त शराब नष्ट किया गया:मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना परिसर में शनिवार को जब्त की गई विदेशी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड दंडाधिकारी विवेक रंजन की मौजूदगी में संपन्न हुई।
इस दौरान सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी एडिसन कुमार और उत्पाद विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कार्य पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार हो।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि यह कार्रवाई समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के निर्देश पर की गई है। उन्होंने जोर दिया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें। इससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी और समाज को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
