जंदाहा थानाध्यक्ष सस्पेंड:शराब माफियाओं से मिलीभगत का आरोप
वैशाली जिले में पुलिस प्रशासन ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।जंदाहा थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को शराब माफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई वैशाली पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मनोज कुमार पर लंबे समय से शराब कारोबारियों के साथ मिलीभगत के आरोप लग रहे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विभागीय जांच बिठाई गई थी। इस जांच में प्रथम दृष्टया थानाध्यक्ष की शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ और उन्हें संरक्षण देने की पुष्टि हुई है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर, जिला पुलिस प्रशासन ने उन्हें सेवा से निलंबित करने का कड़ा निर्णय लिया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
