दलसिंहसराय के 2 युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,बारात जाने के दौरान गंगसार के पास हुआ हादसा, मचा कोहराम
दलसिंहसराय ब्रेकिंग ।दलसिंहसराय।दर्दनाक सड़क हादसे में दलसिंहसराय क्षेत्र के बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सड़क हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले.तथा इसकी सुचना पुलिस को दिया। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव के पास कि है. वही सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगो कि मदद से तीनों युवक को लेकर सदर अस्पताल समस्तीपुर भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल एक को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।
मृतकों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव वार्ड संख्या-11 निवासी निवासी कमल महतो के पुत्र संदीप कुमार(24) तथा उसी गांव के राम प्रसाद महतो के पुत्र विपिन कुमार (21) के रूप में की गई है।घायल युवक की पहचान बुलाकीपुर के विजेन्द्र कुमार(30) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात दलसिंहसराय,बुलाकीपुर से बारात जंदाहा जा रही थी।तीनो एक ही बाईक पर थे.इसी दौरान रात करीब 11 बजे सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव के समीप, बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गए, तथा इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है. शनिवार को मृतक युवक का शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया. जहाँ एक ओर शादी कि शहनाई बज रही थी. वही अब चीख पुकार होने लगा. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
