दिल्ली में युवक की मौत पर CM सम्राट का एलान:8 लाख मुआवजा,कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
खगड़िया.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की दर्दनाक घटना में बिहार के खगड़िया निवासी युवक पांडव कुमार की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।रोज़गार की तलाश में दिल्ली गए एक मेहनतकश युवक की इस तरह हुई मौत ने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि देशभर में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जन्मदिन समारोह में हुई वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांडव कुमार अपने एक मित्र के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर क्षेत्रवाद से प्रेरित आपत्तिजनक टिप्पणी की। विवाद बढ़ने पर उसने गोली चला दी, जिससे पांडव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आक्रोश की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
इस हृदयविदारक घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में काम करने वाले बिहारी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
8 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। श्रम संसाधन विभाग की ओर से 4 लाख रुपए और मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपए, कुल 8 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यह राशि बिना किसी देरी के परिवार तक पहुंचाई जाए।
आरोपी हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
