Patna

सड़क हादसे में महिला की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप,2 लेडी डॉक्टर 3 घंटे टॉयलेट में छिपीं

वैशाली जिले के महनार में एक सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल किया।स्थिति इतनी बिगड़ गई कि महनार स्वास्थ्य केंद्र की दो महिला चिकित्सकों को अपनी जान बचाने के लिए तीन घंटे तक शौचालय में छिपना पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अस्पताल में परिजनों का हंगामा।

महिला चिकित्सक पूनम सिन्हा और अंजली कुमारी तीन घंटे तक शौचालय में फंसी रहीं। उन्होंने शौचालय के अंदर से कई बार पुलिस को फोन किया, लेकिन महनार थाना की पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची।देर शाम महनार के बीडीओ मुकेश कुमार के पहुंचने के बाद ही दोनों महिला डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

 

लोगों ने आरोप लगाया कि घायल महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, महिला चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि महिला को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद भीड़ ने हंगामा किया और चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार किया।यह घटना हाजीपुर-महनार मुख्य पथ पर देशरी थाना क्षेत्र के बिलट चौक के पास हुई। दो बाइक की सीधी टक्कर में 19 वर्षीय नवविवाहिता शिल्पी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गरीबन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

परिजन दोनों को महनार स्वास्थ्य केंद्र लाए थे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी गरीबन कुमार की पत्नी शिल्पी कुमारी के रूप में हुई है। वे दोनों रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!