शादी वाले घर में पसरा मातम,घर पर गिरा तार का पेड़,एक की मौत,दो जख्मी
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में आई भीषण आंधी-पानी ने दलसिंहसराय क्षेत्र में भारी तबाही मचाई.पांड पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित दास टोल में तेज आंधी के कारण एक तार का पेड़ मरइयाँ से बने घर पर गिर गया.इस दर्दनाक हादसे में घर के अंदर सो रहे बीरबल सहती के पुत्र घाटो सहनी(50) की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.घायल कि पहचान इंद्र सहनी,संदीप सहनी के रूप में हुई है.बताया जाता है कि मृतक घाटो सहनी के फरिक में जगदेव सहनी के पुत्र अजय सहनी का आज ही बारात बासुदेवपुर, पटोरी जाता.बुधवार को घर में मटकोर था.जिस वजह से दर्जनों कि संख्या में लोग इकट्ठा थे।
मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि घटना के वक्त तेज आंधी-बारिश के कारण सभी लोग घर के अंदर थे.इसी दौरान एक तार का पेड़ बिजली के तार सहित घर पर गिरा. जिससे मराइयाँ से बना घर पूरी तरिके से टूट गया.पेड़ के निचे आने से घाटो सहनी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि परिवार के दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने बताया कि अगर पेड़ एक फिर उत्तर दिशा कि और गिरता तो कई लोगो कि मौत हो सकती थी क्योंकि शादी को लेकर सभी बाहर से आये हुए थे.शादी को लेकर जहाँ घर में ढोल नगारा बज रहा था वही अब मातम पसर गया है.स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
रात्रि में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंची.स्थानीय लोगो कि मदद से शव को बाहर निकाला गया. और बिजली विभाग को आपूर्ति बंद करने की सूचना दी गई.ताकि कोई हादसा ना हो.थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया गया है.आवेदन मिलने पर आगे कि करवाई कि जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
